दुनिया के जिन देशों में लोग लंबी उम्र जीते हैं वहां आमतौर पर फल और सब्जियां खाई जाती हैं। आखिर क्या करें कि सौ साल या उससे ज्यादा उम्र पा सकें। इन सवालों के जवाब हमें दुनिया के उन इलाकों में रहने वालों से मिल सकते हैं, जहां लोगों की औसत आयु बाकी दुनिया से कहीं ज्यादा है। यहां रहने वाले सौ साल से ज्यादा जीते हैं।
ये दुनिया के छह ऐसे इलाके हैं जिसे वैज्ञानिक 'ब्लू जोन' कहते हैं। यहां रहने वालों के सौ साल की उम्र तक पहुंचने की संभावना ज्यादा होती है। इन इलाकों को इटली और बेल्जियम ने ब्लू जोन का नाम दिया है।
यहां के लोग सबसे ज्यादा जीते हैं
लंबी उम्र की लॉटरी
ब्लू जोन में रहने वालों की जिंदगी में कई खूबियां हैं। यहां के लोग कम खाते हैं। जैसे जापान के ओकिनावा में लोग 80 फीसदी पेट भरने के बाद खाना नहीं खाते।
वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 फीसदी कैलोरी कम लेने से उम्र बढ़ने की रफ्तार धीमी होती है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डी. गोविंदराजू कहते हैं कि कम खाना खाने से डीएनए में नुकसानदेह बदलाव नहीं होते।
ब्लू जोन के लोग शाकाहारी खाने को तरजीह देते हैं। इससे भी उनके मेटाबॉलिज्म यानी खाना पचाने की क्षमता ज्यादा होती है।
खानपान की आदतों के अलावा, ब्लू जोन में रहने वालों की सोशल लाइफ की भी अहमियत है। इन सभी क्षेत्रों के लोग ऐसे समुदायों में रहते हैं, जिनके बीच आपसी संबंध बेहद मजबूत हैं। रिसर्च से ये बात साबित हो चुकी है कि अच्छे सोशल रिलेशन तनाव कम करते हैं और रिश्ते मजबूत बनाते हैं।
ईश्वर से लगाव
सौ साल से ज्यादा उम्र तक जीने के लिए धार्मिक आस्था भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ब्लू जोन के लोग अध्यात्म से जुड़े होते हैं। ईश्वर से लगाव उनके जीवन का अहम हिस्सा है। अगर आप परेशान हैं, तो आप धर्म की शरण ले सकते हैं। इससे आपकी उम्र पांच वर्ष तक बढ़ सकती है।
चाय कॉफी की चुस्कियां
6 ब्लू जोन वाले दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं। दिन में हॉट ड्रिंक लेने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, नियासिन और विटामिन ई पाए जाते हैं। हॉट ड्रिंक टाइप-2 डायबिटीज से भी बचाते हैं। इससे डाइजेशन सही रहता है। अगर इसमें कम कैलोरी वाला खाना, फल और सब्जियां जोड़ दें, तो एक हेल्दी डाइट चार्ट तैयार हो जाएगा।
जिंदगी का मीठा-तीखा स्वाद
जापान के ओकिनावा द्वीप के लोग शकरकंद और कड़वा तरबूज बहुत खाते हैं। शकरकंद में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। इसमें मिलने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर कम करता है। शकरकंद में फाइबर बहुत होता है। ये पेट साफ रखता है। कड़वा तरबूज ब्लैक टी जैसा लगता है, जो ओकिनावा के लोगों को डायबिटीज से बचाता है।
शानदार नजारों वाले इलाके
दुनिया के ब्लू जोन बेहद खूबसूरत हैं। यहां रहने वालों की लंबी उम्र का राज एक नहीं, बल्कि कई हैं।
फल और सब्जियां खाना, रोज एक्सरसाइज करना, कॉफी पीना और मुश्किल दौर में ईश्वर की आराधना करना, ब्लू जोन में रहने वालों की लंबी उम्र का राज है। आप भी ये नुस्खे अपनी जिंदगी में अमल में ला सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.