• Hindi News
  • Women
  • The Captain Of The Waves, Some Love The Forest And The Land, Some Are Adept At Solving Maths Puzzles

29 नारियों को शक्ति सम्मान:लहरों की कैप्टन, किसी को जंगल-जमीन से प्यार, तो कोई गणित की गुत्थी हल करने में माहिर

नई दिल्लीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिलाओं के सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020-21 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। इनमें 2020 के लिए 14 और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार महिला और बाल विकास मंत्रालय की तरफ से महिलाओं के विकास की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वालों को दिया जाता है।

नारी शक्ति पुरस्कार से समारोह का समापन
‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का सप्ताह भर चलने वाला समारोह नई दिल्ली में एक मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। इस समारोह का समापन नारी शक्ति पुरस्कार वितरण से हुआ। यह पुरस्कार 2020-21 के लिए प्रदान किया गया। 2020 का पुरस्कार समारोह कोरोना संकट के चलते टाल दिया गया था।

खबर में आगे बढ़ने से पहले अपनी राय हमसे शेयर करते जाइए...

कई क्षेत्र की महिलाओं को मिला पुरस्कार
वर्ष 2020 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। मसलन उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम और वन्यजीव संरक्षण। वर्ष 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं।

14 राज्यों की ये महिलाएं सम्मानित
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मर्चेंट नेवी की कप्तान राधिका मेनन, सामाजिक उद्यमी अनीता गुप्ता, आर्गेनिक खेती करने वाली आदिवासी कार्यकर्ता ऊषाबेन दिनेशभाई वसावा, नवाचार के लिए विख्यात नासिरा अख्तर, इंटेल इंडिया की प्रमुख निवृति राय, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना सायली नन्दकिशोर अगवाने, सांपों को बचाने वाली पहली महिला वनिता जगदेव बोराडे और गणितज्ञ नीना गुप्ता शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए। आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे। महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं। भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी।'

महिलाओं ने अनेक क्षेत्रों में की उपलब्धी हासिल ​​​​​
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देशवासियों को महिला दिवस की बधाई दी है। कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धी हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि आइए, आज के दिन हम सब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच असमानता को पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

खबरें और भी हैं...