कांग्रेस की पूर्व सोशल मीडिया हेड और अभिनेत्री दिव्या स्पंदना ने पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया में उनके खिलाफ फेक खबरें प्लांट कराई गईं कि वे पार्टी के 8 करोड़ रुपए लेकर भाग गई हैं। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रही हैं और वह कहीं भागी नहीं हैं। उन्होंने केसी वेणुगोपाल से ट्वीट करके कहा है कि इस मामले में सफाई दें। दिव्या ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। निश्चित रूप से मैंने पार्टी को कोई 8 करोड़ रुपए का धोखा नहीं दिया। मेरी गलती चुप रहने की थी।'
2003 में की थी फिल्मी करियर की शुरूआत
दिव्या साउथ इंडिया में राम्या के नाम से फेमस हैं और वह जानी-मानी कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म बेंगलुरु में 29 नवंबर 1982 को हुआ था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में हुयी थी। 2012 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी।
दिव्या के खून में है राजनीति
दिव्या के माता पिता कर्नाटक के मांड्या के रहने वाले हैं। दिव्या की मां कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता रही हैं, जबकि पिता एक बिजनेसमैन हैं। राम्या ने अपनी पढ़ाई सेंट हिल्दा स्कूल ऊटी और चेन्नई से की है। उनकी मां रंजीता कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक विंग की वरिष्ठ सदस्य हैं जबकि उनके नाना आर टी नारायण एक जाने माने उद्योगपति हैं।
दो बार मिला फिल्म फेयर सम्मान
राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना एक फिल्म एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन भी हैं। राम्या ने पुनीत राजकुमार के साथ 2003 में कन्नड़ फिल्म ‘अभि’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें सबसे ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में देखा गया है। उसके साथ उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जब वह फिल्मों में आईं तो उन्हें नया नाम मिला राम्या, उन्हें यह नाम जाने माने अभिनेता राजकुमार की पत्नी पर्वथम्मा ने दिया जब वह अपनी पहली फिल्म अभी कर रहीं थीं।
2013 में शुरू किया राजनीतिक करियर
दिव्या ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से मांड्या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और जीतीं भी। वह मांड्या विधानसाभा से कांग्रेस से सांसद बनी थीं। उसके बाद 2014 के आम चुनाव में वो फिर से मांड्या से खड़ी हुई थीं लेकिन 5500 वोटों से हार गई थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह मांड्या में सी एस पुत्तराजू से 5500 वोटों से हार गईं।
2017 में बनी राहुल गांधी की सोशल मीडिया इंचार्ज
दिव्या स्पंदना फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन का कार्यभार संभाल रहीं हैं। राम्या के लिए यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं था, उन्हें पार्टी में नौसिखिया कहा जाता रहा लेकिन 2017 में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सोशल मीडिया का इंचार्ज बनाया।
मोदी की आलोचना के लिए होती है ट्रोल
राम्या राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी रही हैं। वो बीजेपी नेताओं, खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इसे लेकर वो कई बार विवादों में रही हैं।
मीडिया टीम में 85 प्रतिशत महिलाएं शामिल
राम्या की सोशल मीडिया टीम में 85 प्रतिशत महिलाएं हैं। राम्या ने जब इस टीम की कमान संभाली थी, तब पार्टी के डिजिटल वॉर रूम में केवल तीन महिलाएं थीं। इसके बाद उन्होंने पिछले तीन महीनों में कई प्रोफेशनल्स की भर्ती अपनी टीम में की और अपनी ताकत को दोगुना किया है, ताकि वह सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की सक्रियता को बढ़ा सकें।
महिलाओं की टीम के हैं कई फायदे
एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी टीम में इतनी ज्यादा महिलाओं को जगह क्यों दी है तो दिव्या बोलीं महिलाएं न केवल अलग सोचती हैं बल्कि किसी भी काम को बहुत अलग अंदाज में करती भी हैं।
दिव्या ने बढ़ाए राहुल के फॉलोवर
दिव्या का सबसे बड़ा अचीवमेंट हैं कि उनकी बेहतरीन सोच की वजह से ट्विटर पर राहुल गांधी के फॉलोअर की संख्या बढ़ी है वहीं देश के सभी राज्य के कांग्रेस की शाखा से लेकर केंद्र के नेता तक अब सोशल मीडिया में अपनी जगह बना रहे हैं।
2013 में शादी की उड़ी थी अफवाह
दिव्या सोशल मीडिया पर न केवल राहुल गांधी के रैली और उनके काम को लोगों के सामने लाती हैं साथ ही बड़े नेताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से लेकर उनकी किताब को लोकार्पण तक और त्योहारों पर भी लोगों को शुभकामनाएं देनें में जुटी रहती हैं। ऐसा कहा जाता रहा है कि दिव्या स्विस जर्मन उद्योगपति राफेल के साथ रिलेशन में हैं और अफवाह तो यह भी है कि दोनों ने 2013 में शादी भी कर ली है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.