अमेरिका से एयरलाइंस की लापरवाही को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दुल्हन हैरिग गौग अपने दोस्तों के साथ अपनी बैचलर पार्टी में जा रही था। वह साउथवेस्ट एयरलाइंस में थी, लेकिन बाथरूम में जाकर फंस गई और करीब 45 मिनट तक अंदर बंद रही।
लैंडिंग तक फंसी रही दुल्हन
साउथवेस्ट एयरलाइंस लैंडिंग को तैयार थी। लोगों से अपनी सीट पर वापस आने को लेकर अनाउंसमेंट की जा रही थी। टॉयलेट में बंद हैरिग ने भी यह अनाउंसमेंट सुनी। उसने टिकटॉक पर कहा, "पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को लैंडिंग के लिए बैठने के लिए कहा और मैंने बस एक नरम 'आई एम सॉरी' सुना और मैं समझ गई थी कि मैं टॉयलेट से नहीं निकल पाऊंगी।
कंपनी ने मुआवजा देने से किया मना
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, टॉयलेट में फंसने के 45 मिनट के बाद, एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा क्राउबार का इस्तेमाल करने के बाद वह दरवाजा खोलने में सफल रही। इस घटना के बाद भी हैरिस को इसका कोई मुआवजा नहीं मिला। हैरिस ने टिक्कॉक पर साउथवेस्ट एयरलाइंस से संपर्क किया था, लेकिन उन लोगों ने कोई बात नहीं सुनी।
अजब-गजब कमेंट कर रहे लोग
एक टिकटॉक यूजर ने लिखा, "अरे वाह, नया डर खत्म हुआ। एक अन्य ने लिखा, अगर प्लेन में कोई इमरजेंसी लैंडिंग होती या प्लेन में आग लग गई होती तो। यह पुरी तरह से कंपनी की लापरवाही है। इस वजह से महिला को मुआवजा मिलना चाहिए।
महिला ने घटना के बाद मनाई बेचलरेट पार्टी
एक अन्य यूजर ने लिखा, 45 मिनट से टॉयलेट में बंद होने के बाद भी दुल्हन ने अपनी ग्रैंड बैचलरेट पार्टी रखी। उसने टिकटॉक पर कहा कि उसने अपने दोस्तों के साथ एक सुपर कुल शानदार पार्टी और डिनर किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.