स्नेक वर्ल्ड नाम के के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक लड़की हाथ में ब्लैक कोबरा लिए नजर आ रही है। ये वीडियो को अब तक 2030 लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई लोगों ने इसे कमेंट करते हुए खतरनाक बताया है। हालांकि सोशल मीडिया पर ये पहला वीडियो नहीं है, पहले भी सांप के साथ स्टंट वाले कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
वहीं पहले के समय में लड़कियों को जहर देकर विषकन्या के तौर पर तैयार किया जाता था। ये विषकन्याएं सांप जितनी ही जहरीली होती थीं। उनका इस्तेमाल जासूसी करवाने या बदला लेने के लिए किया जाता था।
ब्लैक कोबरा को हाथ में पकड़ कर करतब दिखा रही लड़की
वीडियो में एक लड़की एक बड़े से ब्लैक कोबरा को अपने हाथ में पकड़ कर करतब दिखा रही थी। लड़की ने उसे गर्दन से किसी चीज से होल्ड कर रखा था और बार-बार उसके गर्दन को पकड़ के उसका फन दिखाने की कोशिश कर रही थी। लड़की के इस करतब को देखने के बाद लोग उसपर कमेंट कर रहे हैं, एक शख्स ने कमेंट कर के लिखा कि ये हाथों में मौत की तरह है। वहीं कुछ लोगों ने लड़की की हिम्मत की तारीफ की।
सांप को किस करते हुए युवक का वीडियो वायरल
कुछ महीने पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक शख्स कुछ अनोखा दिखाने की कोशिश कर रहा होता है। शख्स भीड़ के बीच में किंग कोबरा की गर्दन पर किस करता है। ब्रेन बारजिक नाम का शख्स वाइड लाइफ में एक्सपर्ट है, सापों और जानवरों के साथ वो ऐसे कई करतब दिखाता हैं। इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो शेयर किया गया था। वीडियो में ब्रेन सांप के सिर पर किस करता है। वो सांप को सिर के पीछे की तरफ से किस करता है। वीडियो में कैप्शन के तौर पर शख्स ने लिखा कि "ये कुछ ऐसा है जिसे मैं किसी को करने के लिए नहीं कहूंगा।"
पुराने समय में विषकन्याएं जासूसी किया करती थी
पुराने समय में राजा-महाराजाओं के पास विषकन्याएं हुआ करती थीं, जो उनके सबसे खतरनाक दुश्मन को मारने या कोई भेद निकालने के काम आती थीं। ये एक 'ह्यूमन वेपन' की तरह काम करती थीं। उन्हें नृत्य-गीत, साहित्य, सजने-संवरने और लुभाने की कला में पारंगत बनाया जाता था। इस बात का ध्यान रखा जाता कि वो इस तरह की बन जाए कि किसी बी राजा-महाराजा से बातचीत कर उन्हें लुभा सकें। विषकन्या का पूरा शरीर जहरीला हो चुका होता था, लिहाजा उनसे किसी भी तरह का शारीरिक संबंध जानलेवा साबित होता। उनका इस्तेमाल दूसरे राजाओं या सेनापति को मारने या फिर जरूरी जानकारियां निकलवाने के लिए किया जाता।
किसे बनाया जाता था विषकन्या
ये वे बच्चियां होती थीं जो अक्सर राजाओं की अवैध संतान या फिर अनाथ या गरीब होती थीं। इन्हें राजमहल में ही रखकर खानपान का ध्यान रखा जाता। कुछ दिनों बाद इन्हें जहरीला बनाने की प्रक्रिया शुरू होती थी। कम उम्र से ही कम मात्रा में अलग-अलग तरह का जहर दिया जाता था। ये जहर खाने में मिलाकर दिया जाता था, धीरे-धीरे जहर की मात्रा बढ़ाई जाती थी। इस दौरान ज्यादातर बच्चियां मर जाती थीं, वहीं कुछ विकलांग हो जातीं थीं। जो बच्चियां बच जाती थीं, उनकी ट्रेनिंग करवाई जाती थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.