अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली एक महिला 5 दिन में दो बार प्रेग्नेंट हो गई। यह वाकया 25 साल की कारा विनहोल्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक साल पहले मिसकैरेज होने की वजह से कारा टूट गई थीं, लेकिन अब एक साथ दो बच्चों के जन्म से वे काफी खुश हैं।
लेकिन दोनों बच्चे जुड़वा नहीं
यह मामला है अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया का है। कारा ने 5 दिन में दो बार कंसीव किया। कारा के मुताबिक, वह प्रेगनेंसी प्लान कर रही थीं, लेकिन उन्हें पता चला कि उन्होंने दूसरी बार भी कंसीव किया है। यह तब हुआ वे ऑलरेडी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। कारा ने दूसरा गर्भ कंसीव तो किया, लेकिन यह जुड़वा नहीं थे। दोनों प्रेग्नेंसी में 5 दिन का गैप था। मेडिकल भाषा में इस तरह की सिचुएशन को सुपरफीटेशन कहा जाता है।
क्या है सुपरफेटेशन
जब पहले से फर्टिलाइज्ड एग मां के गर्भाशय में पल रहा हो और इसी दौरान प्रेग्नेंट महिला का एग फिर से किसी स्पर्म से फर्टिलाइज हो जाए तो यह सुपरफीटेशन कहलाता है। जब किसी महिला का एग, पहले से चल रही प्रेग्नेंसी के कुछ दिन या हफ्तों में स्पर्म से फर्टिलाइज्ड होता है या इम्प्लांट किया जाता है, तो यह उस महिला की दूसरी गर्भावस्था होती है।
भ्रूण विकसित होने से तय होता है बच्चे का जन्म
अगर पहले से गर्भवती महिला दोबारा गर्भधारण कर लेती है तो गर्भ में पल रहे दोनों बच्चों का जन्म वैसे तो एक साथ एक ही समय पर होगा, लेकिन उन दोनों के बीच कितना अंतर होगा यह इस पर निर्भर करेगा कि किस भ्रूण ने विकसित होना कब शुरू किया। साथ ही दोनों भ्रूण के आकार और उम्र में भी अंतर होगा।
कारा विनहोल्ड और उनके पति ब्लेक अपने बच्चों के जन्म के बाद से काफी खुश हैं। महिला ने बताया कि 2019 में उनका मिसकैरेज हो गया था लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि उनके पेट में दो बच्चे पल रहे हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक बच्चे के बाद उनके पति और वे एक बच्चा प्लान कर रहे थे, लेकिन किसी कारण से तीन बार उनका मिसकैरेज हो गया था।
बेटों की शक्ल मिलती है
कारा ने बताया कि हमारे लिए यह किसी जादू से कम नहीं था। उन्होंने अपने दोनों बेटों का नाम सेल्सन और सेडन रखा। मां ने बताया कि उनके दोनों बेटों की शक्ल काफी मिलती है और हम अक्सर दोनों में काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। कारा ने कहा, दोनों बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं, ऐसे में लोग अक्सर पूछते हैं कि दोनों ट्विंस हैं क्या।
ये बच्चे जुड़वा क्यों नहीं...
कारा ने बताया, 'मैं तब प्रेग्नेंट हुई जब मैं पहले से ही प्रेग्नेंट थी। पहले मुझे भी लगता था कि मैं ट्विंस को जन्म दे रही हूं, लेकिन बाद में बहुत से आर्टिकल्स पढ़ने के बाद हमें एहसास हुआ कि वह टेक्निकली ट्विंस नहीं हैं। इस बारे में हम जब लोगों को बताते हैं तो वह काफी कंफ्यूज हो जाते हैं, इसलिए हम उन्हें सच्चाई नहीं बताते। ओडालिस ने बताया कि उनकी दोनों बेटे ना तो टेक्निकली और ना ही आईडेंटिकली ट्विन्स हैं, लेकिन दोनों की शक्लें एक-दूसरे से काफी मिलती हैं।'
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.