• Hindi News
  • Women
  • When Canadian Guru Was Caught, He Said That The Soul Incited Him To Have Sex, Similar Allegations Were Made Against Indian Babas Too

महिलाओं से संबंध बनाकर देता था ज्ञान:कनाडाई गुरु पकड़ाया तो बोला-आत्मा ने यौन संबंध के लिए उकसाया, भारतीय बाबाओं पर भी लगे ऐसे आरोप

मॉन्ट्रियल/बीजिंग/नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कनाडा में एक आध्यात्मिक नेता पर अपनी महिला अनुयायियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। एडमॉन्टन में पुलिस ने शनिवार यानी 22 जनवरी को 4 मामलों में 63 वर्षीय जॉन डी रुइटर (John de Ruiter) को गिरफ्तार किया है। रुइटर की गिनती कनाडा के सबसे धनी स्प्रिचुअल लीडर के तौर पर की जाती है।

आध्यात्मिक ज्ञान के नाम पर महिला फॉलोअर्स को फुसलाया

जॉन डी रुइटर ने 2017 और 2020 के बीच कई महिला अनुयायियों के साथ संबंध बनाए। इसके लिए उसने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति का सहारा लिया।

पुलिस के मुताबिक, "आरोपी ने अपने फॉलोअर ग्रुप की कुछ महिला सदस्यों को बताया कि उसे एक आत्मा ने उनके साथ यौन गतिविधि में शामिल होने के लिए उकसाया था।"

डी रुइटर ने महिलाओं से कहा कि ऐसा करने से उन्हें "आध्यात्मिक ज्ञान" प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

जॉन डी रुइटर ने कनाडा में दशकों से एक स्प्रिचुअल कम्युनिटी का नेतृत्व किया है।
जॉन डी रुइटर ने कनाडा में दशकों से एक स्प्रिचुअल कम्युनिटी का नेतृत्व किया है।

स्प्रिचुअल लीडर का शिकार बनी महिलाओं की बढ़ सकती है संख्या

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ ही महिलाओं के आरोपों के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। ऐसा लगता है कि इस मामले में शिकार हुई महिलाओं की संख्या और ज्यादा हो सकती है। हमने उन्हें आगे आने और शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

कनाडा में आध्यात्मिक तरीके से महिलाओं को बहला-फुसलाकर यौन दुराचार से जुड़ा यह अपने तरह का पहला मामला है।
कनाडा में आध्यात्मिक तरीके से महिलाओं को बहला-फुसलाकर यौन दुराचार से जुड़ा यह अपने तरह का पहला मामला है।

डी रुइटर नहीं मानता खुद को अपराधी

डी रुइटर अपने आपको किसी तरह का अपराधी नहीं मानता है। हालांकि, उसके सहायकों ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन एक प्रवक्ता, ज़ाबा वॉकर ने बीबीसी को बताया कि डी रुइटर "कानून की अदालत में इन आरोपों का सख्ती से मुकाबला करने का इरादा रखता है।"

2 साल पहले चीनी-कनाडाई एक्टर पर लगा था रेप का आरोप

2 साल पहले चीनी-कनाडाई अभिनेता और गायक क्रिस वू के मामले ने बहुत तेज़ी से तूल पकड़ा था। जून 2021 में एक कथित पीड़िता ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। उसके बाद से कम से कम 24 महिलाओं ने वू पर यौन दुराचार का आरोप लगाया।

क्रिस वू को चीन के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता था।
क्रिस वू को चीन के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता था।

बात क्रिस वू पर बलात्कार का आरोप लगने से शुरू हुई थी, लेकिन उनके मामले ने चीन में 'सेक्शुअल कन्सेंट' यानी यौन सहमति के मुद्दे पर भी बहस छेड़ दी थी। बीते नवंबर 2022 में चीन में क्रिस वू को रेप के कई मामलों में कुल मिलाकर 13 साल की सजा दी गई है।

भारत में आसाराम से लेकर देश के कई धर्म गुरुओं पर लग चुके हैं रेप के अरोप

भारत में चर्चित संत रहे आसाराम बापू पर अगस्त 2013 में एक नाबालिग लड़की का आश्रम में रेप करने का आरोप लगा था। 82 वर्ष का आसाराम इस समय जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे नाबालिग के रेप में यह सजा सुनाई गई, मगर इससे पहले भी आसाराम ने सजा से बचने के लिए कई हथकंडे अपनाए थे।

10 जनवरी 2018 को जम्मू के शहर कठुआ में एक 8 साल की बच्ची को किडनैप कर 6 दिन तक मंदिर के एक अंधेरे कमरे में बंद रखा गया। मंदिर का पुजारी ही इस घटना का मास्टरमाइंड था। उसके साथ 4 लोगों ने बच्ची को नशे की गोलियां देकर 6 दिन तक रेप किया था। इसके बाद बच्ची का गला दबाकर जान से मार डाला। पत्थर से उसके सिर पर वार किए और लाश को जंगल में फेक दिया था।

1 अगस्त 2021 को दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया था। बच्ची शाम के वक्त श्मशान में लगे वॉटर कूलर से पानी भरने गई थी, जहां एक मंदिर के पुजारी सहित चार लोगों ने नन्हीं-सी जान की आबरू को नोंचा और उसे दर्दनाक मौत देकर इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया था।