अमेरिका में रहने वाली 77 साल की अल्मेडा के पति की उम्र 23 साल है। जब दोनों ने शादी की तब महिला की उम्र 71 साल थी और लड़का 17 साल का था। रिलेशनशिप सार्वजनिक होने पर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
बेटे के अंतिम संस्कार में हुई थी मुलाकात
अल्मेडा गैरी से 54 साल बड़ी हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2015 में अल्मेडा के बेटे के अंतिम संस्कार के वक्त हुई थी। उस दौरान गैरी की उम्र महज 17 साल थी। अल्मेडा 71 साल की थीं। अल्मेडा और गैरी की यह मुलाकात थी। इसके ठीक 15 दिन बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद गैरी अल्मेडा के घर में ही शिफ्ट हो गए। अल्मेडा का एक पोता है, जो गैरी से तीन साल बड़ा है।
उम्र बस महज एक नंबर है
इस रिश्ते को लेकर अल्मेडा और गैरी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुश है। उसे कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उनकी लाइफ अच्छी चल रही है। गैरी कहते हैं कि अल्मेडा उनकी ड्रीम वुमन हैं। अल्मेडा कहती हैं कि वो भी गैरी से बेहद प्यार करती हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी शानदार चल रही है और वो इसे आगे भी जारी रखेंगे।
जिंदगी में वही करे जिसमें खुशी मिले
हाल ही में कपल ने अपनी छठी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। कपल ने सोशल मीडिया पर कई फोटो पोस्ट की है। अल्मेडा और गैरी एक दूसरे से शादी कर खुश हैं। उन दोनों का कहना है कि जिंदगी में वही करना चाहिए जिससे खुशी मिले। अल्मेडा ने कहा कि गैरी का साथ उनमें नई ऊर्जा भर देता है। वो खुद यंग फील करने लगे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.