• Hindi News
  • Women
  • Rishtey
  • Intimate Moments Do Not Stop After Menopause, But Caution Is Necessary, Choose The Right Contraceptive

बढ़ती उम्र और शारीरिक संबंध:मेनोपॉज के बाद नहीं ठहरते अंतरंग पल, लेकिन सावधानी है जरूरी, चुनें सही कॉन्ट्रासेप्शन

3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कहते हैं, महिलाओं के मन की थाह तक पहुंचना मुश्किल है और यही बात उनकी ‘काम इच्छा’ पर भी लागू होती है। शारीरिक संबंध को लेकर महिलाओं के मन में ये बात बचपन से डाल दी जाती है कि वो इसकी पहल नहीं कर सकतीं, वरना उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए जा सकते हैं।

यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं अपनी शारीरिक इच्छाओं को लेकर पति से भी बात नहीं कर पातीं। इसकी वजह से कई बार रिश्तों में तनाव या कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स तक हो जाती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो मेनोपॉज के बाद मां बन जाती हैं और उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आती। मेनोपॉज के दौरान या उसके बाद किन बातों का ध्यान रखें कि महिला प्रेग्नेंट न हो, इसके बारे में बता रहे हैं सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले।

मेरी उम्र 48 वर्ष है। पिछले आठ महीने से मुझे पीरियड्स नहीं हो रहे। मुझे लगता है मेरा मेनोपॉज पीरियड शुरू हो गया है। हम कॉन्ट्रासेप्शन के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि क्या अब हमें कंडोम का प्रयोग बंद कर देना चाहिए? क्या मेनोपॉज के बाद भी कंसीव करने की संभावना रहती है?

मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान महिलाओं में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, हॉट फ्लैशेज जैसी तकलीफों से महिलाएं गुजरती हैं। इस दौरान कई महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने की भी इच्छा नहीं होती। लेकिन कंसीव करने के मामले में ये पीरियड रिस्की हो सकता है।

कई कपल्स महिला के पीरियड्स बंद होने के कुछ समय बाद ही कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल बंद कर देते हैं। लेकिन पीरियड्स पूरी तरह से बंद होने से पहले महिला के कंसीव करने की संभावना बनी रहती है। इसी दौरान कुछ महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसा कैसे हो गया।

दरअसल, मेनोपॉज पीरियड शुरू होने के एक साल तक कॉन्ट्रासेप्शन का प्रयोग बंद नहीं करना चाहिए, वरना प्रेग्नेंसी के चांसेस बढ़ सकते हैं। मेनोपॉज शुरू होने के दौरान पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। यदि मेनोपॉज के दौरान लगातार 12 महीनों तक पीरियड्स नहीं आते तो गर्भनिरोधक का उपयोग बंद कर देना चाहिए

डॉ. राजन भोसले, एमडी

प्रोफेसर एंड एचओडी, सेक्सुअल मेडिसिन डिपार्टमेंट, केईएम हॉस्पिटल एंड जी. एस. मेडिकल कॉलेज

सेक्स सीरियसली के लिए अपने सवाल इस आईडी पर भेजें: db.women@dbcorp.in

सब्जेक्ट लाइन में सेक्स सीरियसली लिखना न भूलें