महिलाओं की सेक्स इच्छा पर जल्दी बात नहीं होती। खुद महिलाएं सेक्स के बारे में अपनी इच्छाएं जाहिर नहीं करतीं। इसी तरह पुरुषों पर हमेशा सेक्स में परफॉर्मेंस का प्रेशर रहता है। स्त्री-पुरुष की सेक्स से जुड़ी ऐसी ही समस्याओं के समाधान बता रहे हैं सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले।
मेरे पति को प्रीमैच्योर इजाकुलेशन की समस्या है। फोरप्ले के बाद भी वो सेक्स में परफॉर्म नहीं कर पाते। क्या इसके लिए उन्हें इलाज की जरूरत है?
प्रीमैच्योर इजाकुलेशन यानी शीघ्रपतन पुरुषों में होने वाली आम सेक्स समस्या है। सही इलाज से ये जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन कई लोग जानकारी न होने के कारण या हिचक के चलते डॉक्टर के पास नहीं जाते, जिससे उनकी सेक्स लाइफ प्रभावित होने लगती है। पत्नी सेक्स में संतुष्ट नहीं हो पाती, लेकिन इस बारे में वह पति बात नहीं कर पाती, जिससे कारण समस्या वहीं की वहीं रह जाती है। शीघ्रपतन का इलाज सर्दी-बुखार जितना आसान है, लेकिन इसके लिए सही डॉक्टर के पास जाना जरूरी है, वरना झोला छाप डॉक्टर आपको गुमराह कर सकते हैं। शीघ्रपतन साइकोलॉजिकल भी हो सकता है इसलिए सबसे पहले इसका कारण जानना जरूरी है। आपका सवाल अन्य महिलाओं को ये हौसला देगा कि वे अपनी सेक्स संतुष्टि पर पति से बात करें और उनकी समस्या का समाधान हो सके।
क्या महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले सेक्स की जरूरत कम होती है? मैं सेक्सुअली बहुत एक्टिव हूं, क्या ऐसा होना नॉर्मल है?
आप बिल्कुल नॉर्मल हैं, पुरुषों की तरह महिलाओं को भी सेक्स की उतनी ही जरूरत होती है। हमारे पास ज्यादातर पुरुष ये सवाल लेकर भी आते हैं कि क्या महिआलों की सेक्स इच्छा ज्यादा होती है? उन्हें ये फिक्र होती है कि वे वाइफ को संतुष्ट कर पा रहे हैं या नहीं। महिलाएं अपनी सेक्स इच्छाओं के बारे में जल्दी बात इसलिए नहीं कर पातीं, क्योंकि उन्हें बचपन से ये सिखाया जाता है कि उन्हें सेक्स पर बात नहीं करनी है। लेकिन पति जब चाहे सेक्स की डिमांड कर सकता है और पत्नी मना नहीं कर सकती। सेक्स संबंध में दोनों पार्टनर की रजामंदी और संतुष्टि जरूरी है इसलिए किसी एक की इच्छा को कम या ज्यादा आंकना सही नहीं है। आप अपनी सेक्स इच्छा के बारे में पति से बात कर सकती हैं और उन्हें भी आपकी इच्छाओं का ख्याल रखना चाहिए।
डॉ. राजन भोसले, एमडी
प्रोफेसर एंड एचओडी, सेक्सुअल मेडिसिन डिपार्टमेंट, केईएम हॉस्पिटल एंड जी. एस. मेडिकल कॉलेज
सेक्स सीरियसली के लिए अपने सवाल इस आईडी पर भेजें: db.women@dbcorp.in
सब्जेक्ट लाइन में सेक्स सीरियसली लिखना न भूलें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.