2022 में चीन की आबादी 60 साल में पहली बार कम हुई है। चीन के नेशनल बर्थ रेट में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।
चीन में साल 2022 में 95 लाख बच्चे पैदा हुए, जबकि साल 2021 में वहां 1 करोड़ 62 लाख बच्चे पैदा हुए थे।
नेशनल ब्यूरो स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक साल चीन में साल 2021 में बर्थ रेट 7.52% था जो साल 2022 में घटकर 6.67% रह गया।
इसका मतलब यह हुआ कि चीन में जहां साल 2021 में कुल हजार लोगों पर 7.52 बच्चों का जन्म होता था वो 2022 में घटकर 6.67 रह गया। ये साल 1949 के बाद सबसे कम है।
साल 2021 में चीन की आबादी 1.4126 बिलियन थी जो साल 2022 में घटकर 1.4118 बिलियन रह गई। यानी एक साल में कुल 8 लाख 50 हजार लोगों कम हुए।
चीन की आबादी में वहां के 31 राज्यों के लोगों को गिना जाता है। इसमें हांगकांग, मैकाऊ और ताइवान शामिल नहीं हैं।
चीन में जनसंख्या दर 2016 से ही कम हो रही है। साल 2021 के आते-आते चीन ने अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी को भी हटा दिया था जिससे लोगों को केवल एक बच्चा पैदा करने की अनुमति थी।
चीन की सरकार ने बच्चों की तादाद बढ़ाने के लिए सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट्स के अलावा उन्हें हाउसिंग और एजुकेशन डिस्काउंट की भी घोषणा की थी। इसका फायदा नहीं हुआ।