ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में 11 जनवरी को मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी करीब 2.30 घंटे तक चली।
मनीष पॉल और गौहर खान ने शो को होस्ट किया। बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने क्रू मेंबर के साथ परफॉर्मेंस दी।
प्रीतिम 'इलाही' जैसे गानों के साथ मंच पर पहुंचे। उनके साथ बॉलीवुड सिंगर बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी परफॉर्म किया।
स्टेडियम में बैठे 40 हजार दर्शकों के सामने कोरियन पॉप-बैंड ब्लैकस्वान ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।
सबसे आखिर में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ इस प्रकार एंट्री की। रणवीर ने फिल्म चक दे इंडिया के गाने में धमाकेदार परफॉर्मेंस किया।
म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने ओपनिंग सेरेमनी से 5 दिन पहले 'हॉकी है दिल मेरा' एंथम रिलीज किया। यह टूर्नामेंट का ऑफिशियल एंथम है।
राउरकेल में बना बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।
इस स्टेडियम का नाम आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है जो एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। स्टेडियम में 21,000 दर्शक बैठकर हॉकी देख सकते हैं।