अनुष्का ने दोस्त से
जलन में मॉडलिंग शुरू की

Entertainment

अनुष्का शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन
मना रही हैं। करियर, पर्सनल लाइफ हो या
फैमिली- हर जगह एक्ट्रेस ट्रेंड सेटर रही हैं।

करियर के पीक पर अनुष्का ने क्रिकेटर
विराट कोहली से शादी की। बेटी वामिका
के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई, अपना
प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया।

अनुष्का का फिल्मों में आने का कोई
इरादा नहीं था। पड़ोस की एक लड़की
मॉडलिंग करती थी, उससे जलन हुई तो
वो खुद भी मॉडलिंग में आ गईं।

2007 में अनुष्का जब मॉडलिंग
कर रही थीं, तभी उन्हें फिल्म ‘रब ने बना दी
जोड़ी’ का ऑफर मिला, जिसमें उनके
अपोजिट शाहरुख खान थे। 

‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म के रिलीज होने
तक अनुष्का के परिवार को पता नहीं था कि
वो किसी फिल्म में एक्टिंग कर रही हैं।

पहली फिल्म हिट होने के बाद अनुष्का को
एक के बाद एक कई फिल्में मिलीं। 2008 से
2017 तक अनुष्का ने 15 फिल्मों में काम किया।

शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने 11 जनवरी,
2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। मां बनने
के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली।

वामिका के जन्म के बाद 2022 में
अनुष्का ने कैमियो किया। इस साल वो फिल्म
‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जो क्रिकेटर
झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

अनुष्का की कुल नेटवर्थ 255 करोड़ रुपए है।
वो मुंबई में एक लग्जरी घर में रहती हैं,
जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here