अर्जुन तेंदुलकर ने
पहला IPL
विकेट लिया

Trending

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले
चल रहे हैं। इसमें सबकी नजरें लीजेंड क्रिकेटर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर हैं।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की
ओर से खेल रहे हैं। मंगलवार को सनराइजर्स
हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए अर्जुन ने
अपना पहला IPL विकेट लिया।

मैच के आखिरी ओवर में हैदराबाद को
6 बॉल पर 20 रनों की दरकार थी। ऐसे में कप्तान
रोहित शर्मा ने अर्जुन को गेंद थमाई।

अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन दिए
और पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को आउट
किया। भुवनेश्वर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।

युवा मीडियम पेसर अर्जुन ने मैच में
कुल 2.5 ओवर किए। 6.35 की औसत से
18 रन देकर 1 विकेट लिया।

अर्जुन के लिए मैच इसलिए भी खास रहा
क्योंकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने 
सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here