बाथरूम में गिरने से
जा सकती है जान 

Health

बाथरूम में गिरने और सिर में गंभीर
रूप से चोट लगने से आदित्य सिंह राजपूत की
मृत्यु हो गई। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन
वॉशरूम में गिरे और चोट लगी।  

बाथरूम में फिसलने और चोट लगने से
कई लोगों की हड्डियां टूट जाती हैं, कूल्हे उतर
जाते हैं। सिर में चोट लगने से तुरंत मृत्यु
तक हो जाती है।  

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार,
2021 में देश में बाथरूम में गिरने की
20 हजार से अधिक घटनाएं हुईं जिसमें
4,106 लोगों की मौत हो गई। 

शराब पीने वाले, दिल की बीमारी
से पीड़ित, न्यूरो मस्कुलर डिसऑर्डर और
डायबिटीज के रोगियों में बाथरूम में गिरने
का सबसे अधिक रिस्क रहता है।

बाथरूम में गिरने से स्पाइनल कॉर्ड
भी डैमेज हो सकता है। चोट अधिक लगने
पर लकवा तक हो सकता है।

‘फॉल्स इन द बाथरूम’ रिपोर्ट
के अनुसार, बाथरूम में गिरने वालों में
79% लोगों में अंदरूनी चोटें लगती हैं।
मांसपेशियां डैमेज हो जाती हैं। 

कंधा उतरने का भी रिस्क होता है।
कंधा उतरने का मतलब है गेंद के आकार
वाली हड्डी का 'स्कैपुला' से निकल जाना। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here