कड़ाके की ठंड में घर से बाहर निकल कर वर्कआउट करना काफी मुश्किल होता है। जबकि एक्सरसाइज नहीं करने से जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और हृदय की बीमारियां हो सकती हैं।
अधिक ठंड और खराब एयर क्वालिटी के कारण सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं। खासकर अस्थमा रोगियों को अधिक तकलीफ होती है।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र बताते हैं कि जिन्हें सांस की बीमारियां हैं उन्हें भी सिर, गर्दन और छाती को गर्म कपड़ों से कवर कर वर्कआउट करना चाहिए।
मॉर्निंग वॉक के लिए निकलें तो गर्म कपड़े पहन कर जाएं। साथ ही अपने फिजिशियन से संपर्क कर इंफ्लुएंजा या निमोकोकल वैक्सीन जरूर लेना चाहिए।
फिजिकल एक्टिविटी करने से जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है। साथ ही पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। कोल्ड वेदर हो या गर्मी फिजिकल एक्टिविटी से पहले वार्म अप करना न भूलें।
वार्मअप के साथ ब्रीदिंग पर भी फोकस करना चाहिए। कई ऐसे योगासन हैं जिनमें ब्रीदिंग का अभ्यास किया जाता है। मेडिटेशन से स्ट्रेस दूर रहेगा।
सर्दियों में बैडमिंटन सबसे बेहतर आउटडोर गेम है। हर दिन आधे घंटे भी खेलकर आप शरीर को फिट रख सकते हैं। महिलाएं जुंबा डांस करके अपनी फिटनस बना सकती हैं।