पोर्न स्टार से
रिलेशनशिप में बुरे फंसे
डोनाल्ड ट्रम्प
Trending
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
गिरफ्तार किए जा सकते हैं। उन पर एक पोर्न स्टार
से अफेयर को छुपाने का आरोप है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 में हुए राष्ट्रपति
चुनाव से पहले ट्रम्प का पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स
के साथ अफेयर था। उन्होंने अफेयर को छिपाने
के लिए उसे काफी पैसे दिए थे।
डेनियल्स ने कहा कि ट्रम्प के पूर्व
वकील माइकल कोहेन ने मुझे 2016 में चुनाव
से ठीक पहले चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार
डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे।
डेनियल्स ने बताया कि अफेयर तब
शुरू हुआ जब ट्रंप की वाइफ मेलानिया ने
बेटे को जन्म दिया था। ट्रंप के बेटे के जन्म के
चार महीने बाद रिलेशन शुरू हुआ।
डेनियल्स का दावा है कि 2006 में
दोनों सेक्शुअल रिलेशिप में आ गए थे। ट्रंप ने
वादा किया था कि वो डेनियल्स को एक
रियलिटी शो में भी कास्ट करेंगे।
ट्रम्प ने डेनियल्स के साथ सेक्शुअल
रिलेशन के आरोपों को खारिज किया है।
उनका कहना है कि ये मामला
राजनीति से प्रेरित है।
अगर ट्रम्प को इस मामले में
दोषी ठहराया गया तो ये किसी पूर्व
अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ पहला
आपराधिक मामला होगा।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर पोस्ट
लिखा कि उन्हें गिरफ्तार करने के बारे में इंफोर्मेशन
मिली है। अपने समर्थकों को गिरफ्तारी के विरोध
में प्रदर्शन के लिए तैयार रहने को कहा।
ट्रम्प ने 2021 में समर्थकों को राष्ट्रपति
चुनाव के नतीजों का विरोध करने के लिए
कहा था। 6 जनवरी 2021 को उनके समर्थकों
ने अमेरिकी संसद में हमला कर दिया था।
ट्रम्प चुनाव हार गए थे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here