रिटायरमेंट पर
धोनी की
कभी ‘हां’ कभी ‘ना’
Trending
महेंद्र सिंह धोनी यानी माही IPL के 16वें
सीजन में अब तक 9वां मैच खेल चुके हैं।
उनका परफॉर्मेंस भी शानदार है।
IPL में वो कब तक खेलेंगे, इसका संकेत
उन्होंने कुछ मौकों पर दिया है। इसी सीजन
में सनराइजर्स के खिलाफ मैच के बाद भी
उन्होंने ऐसी बात कही थी।
धोनी ने कहा, 'चाहे जो कहा गया हो
या हो चुका हो, मगर यह मेरे करिअर का
आखिरी दौर है। फैन्स ने मुझे काफी प्यार दिया।
माही ने यह भी कहा कि वह अब
बूढ़े हो चुके हैं और इस सच्चाई से
अब ज्यादा भाग नहीं सकते।
इसका मतलब है कि धोनी ने इस सीजन के
बाद IPL से भी संन्यास लेने का मन बना लिया है।
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त
2020 को संन्यास की घोषणा की थी। तब
उनकी उम्र 38 साल थी, इस साल जुलाई
में वो 42 के हो जाएंगे।
IPL में उनके खेलने या न खेलने को
लेकर कवायद 2019 से ही हो रही है। धोनी ने
पिछले चार सीजन में अपने खेलने को लेकर
कभी ‘हां’ तो कभी ‘ना’ कहा।
2021 सीजन में धोनी ने CSK को
चौथी बार खिताब जिताया। क्या वो अगले
साल खेलेंगे, इस पर धोनी ने कहा कि
अभी कुछ छोड़ा नहीं है।
धोनी ने IPL में अब तक कुल 243
मैच खेले हैं। उन्होंने 39.47 की औसत से
5052 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक रहे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here