क्या पुडुचेरी को
मिलेगा वर्ल्ड हेरिटेज
सिटी का टैग
Trending
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी UNESCO वर्ल्ड
हेरिटेज सिटी का टैग पाने के लिए अहमदाबाद
से सीख रहा है। पुडुचेरी के एक डेलिगेशन ने दो
बार अहमदाबाद विजिट कर प्रोसेस को जाना है।
कोरोमंडल कोस्ट पर बसे पुडुचेरी में 488
हेरिटेज स्ट्रक्चर हैं। इनमें से बॉलेवार्ड में मौजूद
114 गवर्मेंट बिल्डिंग्स को सरकार ने नोटिफाई
किया है। दूसरी लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड
कल्चरल हेरिटेज (INTACH) के पुडुचेरी
चैप्टर के को-कन्वेनर अशोक पांडे बताते हैं
कि UNESCO स्टेटस पाने के लिए सभी
गाइडलाइंस पूरे किए जा रहे हैं।
देश में अभी 40 वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं जबकि
41 और नए के लिए प्रपोजल दिया गया है।
फिलहाल अहमदाबाद और जयपुर
UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की लिस्ट में हैं।
अहमदाबाद वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के
डायरेक्टर आशीष त्रमबादिया ने बताया कि
UNESCO का टैग पाने के लिए बताना होगा
कि ‘आउटस्टैंडिंग यूनिवर्सल वैल्यूज‘ क्या हैं।
पुडुचेरी में लंबे समय से तमिल और फ्रेंच बस्तियां
रही हैं। दोनों संस्कृतियां एक-दूसरे में घुली हैं।
फ्रेंच पीरियड से लेकर अब तक जो डेवलपमेंट
हुए हैं वो अपने आप में यूनिक हैं।
पुडुचेरी का इंटरनेशनल स्टेटस रहा है।
दुनिया भर के लोग यहां श्री अरबिंदो आश्रम
से जुड़ाव के कारण आते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here