गोदरेज ने
100 करोड़ में खरीदा
राज कपूर का बंगला
Trending
गोदरेज प्रोपर्टीज लिमिटेड ने बॉलीवुड के
शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का बंगला
‘देवनार कॉटेज’ 110 करोड़ रुपए में खरीद
लिया है। 4,265 वर्ग मीटर में बना यह बंगला
मुंबई के चेंबूर इलाके में है।
यह वही बंगला है जो राज कपूर
के समय होली की शानदार पार्टियों के
लिए मशहूर हुआ करता था। अब वहां
अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।
गोदरेज ने 2019 में 2.2 एकड़ में फैले
RK फिल्म्स और स्टूडियोज के लिए 180 से
200 करोड़ की डील की थी। इसी साल यह
प्रोजेक्ट गोदरेज को मिल जाएगा।
बंगले की डीड पर राज कपूर के
बड़े बेटे रणधीर कपूर, बेटी रीमा जैन,
ग्रैंड चिल्ड्रेन निताशा नंदा, निखिल नंदा और
नीतू ऋषि कपूर ने साइन किया है।
इस डील पर रणधीर कपूर ने कहा कि चेंबूर
के बंगले से हमारे परिवार की भावनाएं जुड़ी हैं
और इसका ऐतिहासिक महत्व रहा है। हमें खुशी
है कि यह प्रोपर्टी गोदरेज के पास जा रही है।
गोदरेज प्रोपर्टीज के MD और
CEO गौरव पांडे ने कहा कि देवनार फार्म
रोड और चेंबूर में लंबे समय से प्रीमियम
प्रोजेक्ट्स की मांग रही है। यहां अब तीन और
चार BHK के फ्लैट बनाए जाएंगे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here