इन राशियों पर
भारी होलाष्टक

Dharm

होली के आठ दिन पहले  होलाष्टक
की शुरुआत हो जाती है। इसे लेकर
कई धार्मिक मान्यताएं हैं। इन आठ दिनों
में अलग-अलग ग्रह उग्र रूप में होते हैं।

पौराणिक कथाओं की माने तो होलाष्टक
के पहले दिन शिवजी ने कामदेव को भस्म कर
दिया था। 8 दिन की इस अवधि को ज्योतिषी
कई राशियों के लिए मुश्किल बताते हैं। 

मिथुन राशि वाले बिना वजह
तनाव से घिर सकते हैं। रिश्तों में
समस्या आ सकती है। साथ ही लोगों
के साथ अनबन हो सकती है।

कर्क राशि वाले इस दौरान
घरेलू समस्या में फंस सकते हैं।
पैतृक संपत्ति या जमीन को लेकर
विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले अधिक
खर्च की तरफ जा सकते हैं,
जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ने
की संभावना रहेगी। 

मकर राशि वालों के जरूरी
काम में बाधा आ सकती है।
हेल्थ को लेकर भी सजग रहने की
आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि वालों को आलस
और घमंड से बचना होगा, वरना ये
उन पर भारी पड़ेगा और कई अच्छे
मौके हाथ से जा सकते हैं। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here