राजनीति में सक्रिय सुभाषिनी
कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं
बेटी ने ट्वीट कर बताया-
पापा नहीं रहे
7 बार लोकसभा सांसद रहे शरद यादव का
75 साल की उम्र में निधन हो गया है। बेटी
सुभाषिनी ने सबसे पहले ट्वीट कर बताया।
शरद यादव की दो संतान हैं- सुभाषिनी राज राव
और शांतनु बुंदेला। सुभाषिनी उनकी
राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के
लिए कांग्रेस में सक्रिय हैं।
हाल ही में सुभाषिनी ने राहुल गांधी की
भारत जोड़ो यात्रा में बढ़-चढ़कर काम किया है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में
उनकी सक्रियता दिखाई भी दी।
सुभाषिनी 2020 विधानसभा चुनाव
के समय कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
उन्होंने बिहारीगंज सीट से चुनाव भी
लड़ा था। हालांकि हार गई थीं।
सुभाषिनी की शादी हरियाणा में एक
राजनीतिक परिवार में हुई है। वे प्रियंका गांधी
और राहुल गांधी की काफी करीबी मानी जाती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here