गैस सिलेंडर
अब 50 रुपए
महंगा
Trending
1 मार्च से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में
बदलाव हुए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG
सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। दिल्ली
में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई है।
19 किलो वाले कॉमर्शियल
सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का
इजाफा किया गया है। दिल्ली में ये अब
2119.50 रुपए का मिल रहा है।
इसी साल 1 जनवरी को कीमतों
में 25 रुपए का इजाफा किया गया था।
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में
यह दूसरी बढ़ोतरी है।
बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की
कीमतों में 5 बार बदलाव हुआ है। इससे पहले
6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव करते
हुए कीमत 50 रुपए बढ़ाई गई थी।
22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम
50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में ये
899.50 रुपए से बढ़कर
949.50 रुपए हो गए थे।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here