स्वाति स्नैक्स-
एपल CEO ने
जहां खाया वड़ा पाव
Trending
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ एपल सीईओ टीम कुक के वड़ा पाव खाने के बाद से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स का 'स्वाति स्नैक्स’ चर्चा में है।
यह रेस्टोरेंट 60 साल पहले 1963 में
सिंगल मदर मीनाक्षी झावेरी ने अपने घर के
कुक के साथ मिलकर शुरू किया था।
तब यहां चार आने में खाने की चार
वैरायटी मिलती थी। ये थी- सेव पुरी,
भेल पुरी, रगड़ा पेटिस और पानी पुरी।
1979 में मीनाक्षी की मृत्यु के बाद उनके
बच्चों आशा और आनंद ने रेस्टोरेंट को
आगे बढ़ाया। आशा ने रेस्टोरेंट के मेन्यू
में कई सारी डिशेज ऐड की।
फिलहाल इस रेस्टोरेंट के 4 ब्रांच हैं,
जिनमें 2 ब्रांच अहमदाबाद और 1 मुंबई
के नरीमन प्वाइंट में हैं। सांताक्रूज में एक
क्लाउड किचन भी शुरू किया गया है।
'स्वाति स्नैक्स' मुकेश अंबानी, पेंटर एमएफ
हुसैन, तबला वादक जाकिर हुसैन जैसे
देश के नामी लोगों की पंसदीदा जगह रही है।
आज यह एसेंस और एशिया की लिस्ट में
शामिल है। इस लिस्ट में एशिया के 50 सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट्स को ही शामिल किया गया
है। यह लिस्ट बेहतरीन शेफ तैयार करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here