भोजपुरी एक्ट्रेस
आकांक्षा दुबे ने
सुसाइड किया

Entertainment

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने
रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक
होटल में सुसाइड कर लिया।

आकांक्षा के सुसाइड की वजह का अब तक
पता नहीं चल पाया है। एक्ट्रेस शुक्रवार रात शूटिंग
के बाद होटल में गईं और सुबह उनका
शव फंदे से लटकता मिला।

फोन न उठाने पर अकांक्षा का मेकअप मैन
होटल पहुंचा। कमरा बंद होने पर होटल कर्मचारियों
ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स
नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।

मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर
चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का
शव पंखे से लटका मिला।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का
आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का
टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं।' 

गाने का वीडियो भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह
और आकांक्षा पर फिल्माया गया है।

सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव कर
आकांक्षा फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं।
फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है।

इसके बाद एक्ट्रेस ने देर रात इंस्टाग्राम
पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने
भोजपुरी सॉन्ग 'हिलोर मारे' पर शीशे के
सामने बेली डांस किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने को आकांक्षा
की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह पर उनके
भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या करने का
आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले
की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आकांक्षा की
मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और
उनके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का
आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस
मामले की जांच कर रही है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here