आयशा टाकिया ने
23 की उम्र में बनाई
बॉलीवुड से दूरी
Entertainment
टार्जन-द वंडर कार से बॉलीवुड में
कदम रखने वालीं आयशा टाकिया आज
अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
आयशा ने महज 13 साल की उम्र से
एक्टिंग करियर की शुरुआत की। टीवी एड और
मॉडलिंग में करियर बनाने के बाद जब आयशा
फिल्मों में आईं तो उन्हें पहली ही फिल्म के लिए
बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।
महज 21 फिल्मों में नजर आईं आयशा
अक्सर अपने अभिनय से ज्यादा निजी जिंदगी
और विवादों के चलते सुर्खियों में रही हैं।
पहली बार आयशा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट
कॉम्प्लेन के एड में शाहिद कपूर के साथ दिखीं।
एक्ट्रेस डिज्नी चैनल के लिए भी काम कर चुकी हैं,
जहां उन्हें महीने के 8 हजार रुपए मिलते थे।
2000 में आयशा टाकिया सिंगर
फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो
'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' में नजर आई थीं। इस गाने
के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली।
2006 में आयशा पहली बार नॉन ग्लैमरस
लुक में फिल्म 'डोर' में दिखीं। राजस्थानी विधवा
महिला का रोल निभाने पर आयशा को क्रिटिक्स
की खूब सराहना मिली। ये उनके करियर
की पहली हिट साबित हुई।
आयशा टाकिया ने महज 23 साल की
उम्र में बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की,
जो रेस्टोरेंट के मालिक हैं। फरहान समाजवादी
पार्टी के लीडर अबू आजमी के बेटे हैं।
शादी के लिए आयशा ने इस्लाम कबूल कर
लिया और फिल्मों से दूरी बना ली। इस शादी
से एक्ट्रेस को एक बेटा मिकाइल है।
2014 में आयशा टाकिया के ससुर और
समाजवादी पार्टी के लीडर अबू आजमी ने कहा था
कि रेप विक्टिम को भी सजा दी जानी चाहिए।
आयशा ने ससुर के इस बयान के
खिलाफ कहा, 'अगर वाकई उन्होंने ऐसा कहा
है तो उसके लिए मैं और मेरे पति शर्मिंदा हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here