अभी तक राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं, लेकिन अब उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हालांकि पुलिस ने कहा- सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया था, शर्लिन चोपड़ा ने गलत जानकारी ट्वीट की है।
19 जनवरी को शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया है कि 'ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।
बिगबॉस 16 शुरू होने पर शर्लिन ने मेकर्स पर साजिद खान पर नाराजगी जताई थी, उन्होंने कहा था जिस इंसान ने लड़कियों का शोषण किया उन्हें शो में रहने का कोई अधिकार नहीं।
शर्लिन चोपड़ा की बात पर राखी सावंत ने उनके खिलाफ कमेंट किए। जिस पर शर्लिन ने पुलिस में शिकायत करते हुए राखी सावंत पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बारे में भद्दे कमेंट किए हैं।
मीडिया में राखी सावंत की एक और नई बात सामने आ रही है, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी प्रेग्नेंट थीं और उन्हें मिसकैरेज से भी गुजरना पड़ा था।
हाल ही में उन्हें बुरका में देखा गया है। राखी की शादी को लव जिहाद भी करार दिया गया जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।