मछली के बाद दूध
पीने से सफेद दाग? 

Health

मछली या चिकन के बाद दूध पीने से
 सफेद दाग की समस्या हो जाती है?
इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है।
यह एक मिथ है।

मलयालम एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने
 इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि
 उन्हें विटिलिगो हो गया है। इससे शरीर में मेलनिन
की कमी हो जाती है। सफेद दाग पड़ जाते हैं।

मेलनिन वह पिगमेंट है जो शरीर के रंग
के लिए जिम्मेदार होता है। इससे पहले ममता
को कैंसर हुआ था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी विटिलिगो से पीड़ित हैं।


 विटिलिगो और ल्यूकोडर्मा एक नहीं है। ये
 दोनों अलग बीमारियां हैं। विटिलिगो एक
ऑटोइम्यून बीमारी होती है। इसमें शरीर
के मेलनिन सेल्स के विरोध में एंटीबॉडीज
 बन जाती हैं।

हमारी इम्यूनिटी शरीर के रंग बनाने वाले
 सेल्स को रोकने का काम करने लगती है। इससे
 शरीर के कुछ हिस्सों का नॉर्मल रंग चला जाता है।

शरीर में कहीं भी सफेद निशान पड़ जाएं
तो उसे ल्यूकोडर्मा कहते हैं। यह बाहरी कई
कारणों से होता है, जैसे रबर की चप्पल या
मेटल की ज्वैलरी पहनने से। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here