छुहारे में पोषक तत्व
खजूर से ज्यादा
Food
छुहारा, मखाना, किशमिश, बादाम,
चिरौंजी से बना हरेरा या हरियरा डिलीवरी
के बाद मां के लिए फायदेमंद है।
लैक्टेशन पीरियड में एक छुहारे को
बारीक काटकर, उसे एक गिलास दूध में खीर
की तरह पकाकर मां को देना चाहिए।
छुहारे में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम,
सोडियम, कॉपर, विटामिन ए, सी, ई, के, बी 2,
बी 6 जैसे पोषक तत्व होते हैं।
सुबह 2-3 छुहारे पानी में भिगो लें।
रात में सोने से पहले सीधे या फिर
पीसकर दूध के साथ खाएं।
छुहारा सर्दी-जुकाम, मौसमी बीमारियों, कब्ज
से बचाता है। यह एंटी एजिंग है। दिल, दिमाग,
आंतों, हडि्डयों, स्किन, बालों के लिए अच्छा है।
एनर्जी बूस्टर छुहारा बैड कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर
को कंट्रोल करता है। एसिडिटी, पेट के अल्सर,
कोलाइटिस, सीने में जलन में फायदेमंद है।
शरीर में शुगर लेवल अधिक है तो छुहारा
मत खाएं। ज्यादा छुहारा खाने से वजन बढ़
सकता है, लूज मोशन या पेट दर्द हो सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here