रोम में दवाओं में होता था
अखरोट का इस्तेमाल

Food

अखरोट दुनिया के सबसे पुराने 'ट्री फूड्स' में
से एक है, जिसकी खेती इंसान नियोलिथिक
यानी नव पाषाण काल से कर रहे हैं।

पुरातत्ववेत्ताओं को दक्षिणी फ्रांस में अखरोट
के 17,000 साल पुराने अवशेष मिले हैं।

प्राचीन रोम में अखरोट को Jupiter's
Royal Acorn कहते थे। पर्शिया में सिर्फ
शाही परिवार इसे खा सकता था

ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट
मछली का बढ़िया विकल्प है। यह दिल, दिमाग,
हडि्डयों, दांतों और बालों के लिए फायदेमंद है।

अखरोट एंटी एजिंग है। इम्यूनिटी बढ़ाता है।
नींद के लिए अच्छा। कैंसर, तनाव, डायबिटीज
से बचाने में मददगार है।

अखरोट में एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, कैलोरीज,
प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन,
फॉस्फोरस, शुगर जैसे पोषक तत्व होते हैं।

30-40 ग्राम अखरोट रातभर भिगोकर रखें।
फिर सुबह नाश्ते के वक्त खाएं।

ज्यादा अखरोट खाने से पेट में गर्मी, गैस और
एलर्जी हो सकती है। वजन बढ़ सकता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here