गर्मी में तांबे के
बर्तन में रखा पानी पीने
से बढ़ेगी एसिडिटी
Health
तांबे के बर्तन में पानी भरकर आठ घंटे के लिए
छोड़ दें। सुबह इस पानी को पिएं। इससे तांबे के
गुण पानी में मिल जाते हैं। इस पानी को ताम्र जल
कॉपर चार्ज्ड वॉटर कहा जाता है।
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से
शरीर में वात, पित्त और कफ का बैलेंस बना
रहता है जो शरीर को कई रोगों से बचाता है।
तांबे का पानी एंटीमाइक्रोबियल,
एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कार्सिनोजेनिक और
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है।
ये हीमोग्लोबिन बनाने में मददगार होता है।
गर्मियों में तांबे में 8 घंटे से ज्यादा
समय तक अगर पानी रखते हैं तो
इससे पानी की तासीर गर्म हो जाती है।
गर्म तासीर वाला तांबे का पानी पीने से
कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं।
कुछ भी पचाने में प्रॉब्लम हो सकती है।
विल्सन डिजीज, हार्ट प्रॉब्लम,
हाइपर एसिडिटी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं
तो तांबे का पानी न पिएं।
हद से ज्यादा तांबे का पानी पीते हैं
तो इससे सिर दर्द, उल्टी, किडनी और लिवर
से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here