स्पेन में 16 साल
की लड़कियां
करा सकेंगी अबॉर्शन

Trending

स्पैनिश संसद ने एक नया कानून बनाया है
जिसके मुताबिक 16 साल या उससे ज्यादा उम्र की
लड़कियां अपनी मर्जी से अबॉर्शन करा सकती हैं।

इसके लिए उन्हें अस्पताल या
मां-बाप रोक नहीं सकते।

स्पेन में सहमति से संबंध बनाने की
न्यूनतम कानूनी उम्र 16 साल है। मगर, अभी
तक 16 साल की लड़कियों को अबॉर्शन
का अधिकार नहीं मिला था।

अधिकार नहीं मिलने के कारण कई लड़कियों
को कम उम्र में मां बनना पड़ता था।

सेक्शुअल असॉल्ट की शिकार लड़कियों
को भी इस समस्या से गुजराना पड़ता था। इसी
को देखते हुए स्पेन की समानता मंत्री इरेन मॉन्टेरो
ने नए कानून की घोषणा की।

स्पेन में पेड मेंस्ट्रूअल लीव की भी
घोषणा की गई है। ऐसा करने वाला स्पेन
यूरोप का पहला देश बन गया है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here