इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
IPL नीलामी में एक और रिकॉर्ड बना। अनकैप्ड खिलाड़ियों में जम्मू-कश्मीर के आलराउंडर विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा।
विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया।
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
काव्या मारन की टीम हैदराबाद ने इंग्लैंड के आलराउंडर खिलाड़ी हैरी ब्रूक्स को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाकार खरीदा है, मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था।
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने पिछली बार के मुकाबले 3 करोड़ रुपए कम पर महज 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।