IPL इतिहास में
दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
Trending
IPL में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने
टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
बना दिया। टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ
257 रन बनाए।
IPL में उनसे ज्यादा स्कोर RCB ही
बना सकी है। टीम ने 10 साल पहले
पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ यह
कारनामा किया था।
फटाफट क्रिकेट फॉर्मेट के इस फ्रेंचाइजी
लीग टूर्नामेंट में 950 से ज्यादा मैचों के बाद
भी अब तक 6 ही बार 240 से ज्यादा के स्कोर
बन सके हैं।
इस सीजन के 38वें मैच में ही 20 बार 200 से
ज्यादा रन बन चुके हैं। IPL के पहले सीजन से
ही ऐसे स्कोर की शुरुआत हुई थी।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में पहली बार
240 का स्कोर बनाया था।
2018 के IPL में KKR ने सुनील नरेन की
36 गेंद पर 75 रन की विस्फोटक पारी ने
टीम का स्कोर 245 रन तक पहुंचाया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 26 बार
200 से ज्यादा रन बनाए।
चेन्नई के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के
नाम ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 बार
200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
263 रन है। RCB ने 2013 में क्रिस गेल की
विस्फोटक पारी के दम पर पुणे वॉरियर्स
के खिलाफ 263 रन बनाया था।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here