WPL में जेमिमा
का फ्लाइंग कैच 

Trending

विमेंस प्रीमियर लीग में गुरुवार को दिल्ली
कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से हार गई। लेकिन मैच
के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रोड्रिग्ज
के एक कैच ने सभी को हैरत में डाल दिया।

टीम में जेमी के नाम से मशहूर जेमिमा
ने बाउंड्री से करीब 20 मीटर की दौड़ लगाई और
आगे डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को
106 रन का टारगेट दिया था। मुंबई इंडियंस ने
15वें ओवर में यह टारगेट हासिल किया। जेमी ने
सेट हो चुकी मैथ्यूज को पैवेलियन भेजा।

मुंबई की पारी के 12वें ओवर की दूसरी
गेंद को एलिस कैप्स ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी।
हेली मैथ्यूज का शॉट मिडऑफ की ओर गया।

जेमिमा डीप की ओर खड़ीं थीं। वह दौड़ती
हुई आईं और गेंद जैसे ही नीचे आने लगी उन्होंने
शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here