भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 93 वर्ष का लंबा जीवन मिला। सुबह जल्दी उठना। नाश्ते में चाय-कॉफी और बिस्किट। खाने में कोल्हापुरी मिर्च लेती थीं।
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार ने 98 वर्ष तक जीवन जिया। खाने में बिरयानी के शौकीन। चाय की जगह कॉफी पीते। पानी पूरी, पकौड़ी, तली हुई मिर्च भी खाते थे।
पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई देसाई का 99 साल की उम्र में निधन हुआ। यूरिन थेरेपी को अपने लंबे जीवन का राज बताया। सेल्फ कंट्रोल और विल पावर उनकी स्ट्रेंथ थी।
भूदान आंदोलन के जनक और स्वतंत्रता सेनानी विनोबा भावे का 87 वर्ष लंबा जीवन रहा। हर दिन 2 से 3 घंटे मेडिटेशन। उन्होंने पूरा जीवन अनुशासित तरीके से जिया।
महात्मा गांधी ने शाकाहार और उपवास को अपने जीवन का आधार बनाया। खानपान को लेकर उनके विशेष नियम थे। हर दिन 23 से 24 किलोमीटर पैदल चलते थे।
मिल्खा सिंह को 91 साल की उम्र मिली। रनिंग ही उनका पैशन रहा। उनकी फिटनेस का राज रनिंग रही है। जीवन के आखिरी दौर में भी वो हर दिन दौड़ते थे।
पेले का 82 साल की उम्र में निधन हुआ। वह अपने डाइट को Push-Away Diet कहते थे। अपने नाम से वो को-रिलेट करते थे। PELE-Pray, Eat, Less, Exercise