दिल्ली के जीबी रोड में सेक्स वर्करों के लिए 1 जनवरी से संडे क्लिनिक की शुरुआत की गई। जिसे उत्कर्ष क्लिनिक कहा जा रहा है। इसका संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा सेवा भारती कर रही है।
क्लिनिक में 11 डॉक्टर हर रविवार को बैठते हैं जिनमें फिजिशियंस, गाइनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, डेंटिस्ट वॉलंटियर के रूप में काम करते हैं।
ये डॉक्टर RSS की ही एक शाखा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) से जुड़े हैं। वे अलग-अलग अस्पतालों में कार्यरत हैं।
जीबी रोड रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है। वहां सेक्स वर्कर अपना इलाज कराने पहुंच रही हैं। पहले दिन 15 मरीज पहुंचीं जिनकी संख्या बढ़कर अब 83 हो गई है।
दिल्ली स्थित सेवा भारती के जनरल सेक्रेटरी सुशील गुप्ता ने बताया कि उत्कर्ष क्लिनिक में हर दिन इलाज के लिए आने वाली सेक्स वर्करों की संख्या बढ़ रही है।