भारत के 10 साल
के GDP के बराबर
अमेरिका पर कर्ज
Trending
अमेरिका कर्ज में डूबा हुआ है। कयास
लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका कंगाल होने से कुछ
ही दिन दूर है। राष्ट्रपति जो बाइडन इतने उलझे हैं
कि उन्होंने 24 मई का ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द
कर दिया, जहां क्वाड मीटिंग होनी थी।
अमेरिका में अभी जो हालात हैं, उसे समझने के
लिए हमें अपने घर के बजट को समझना होगा…
मान लीजिए अगर घर में कमाई कम और
खर्च ज्यादा होता है तो क्या होता है? ऐसी स्थिति
में खर्च में कटौती करके बचत करने की कोशिश
करते हैं, लेकिन अगर खर्च बहुत जरूरी हों तो
कर्ज लेकर उसकी भरपाई करते हैं।
पिछले 50-60 सालों से अमेरिका में यही
होता आया है। यानी अमेरिकी सरकार टैक्स वगैरह
से होने वाली कमाई से ज्यादा खर्च करती आई है।
इस खर्च को पूरा करने के लिए हर बार अमेरिकी
सरकार दुनिया भर से कर्ज लेती रही है।
अमेरिकी सरकार पर कर्ज लेने की सीमा 31.46
ट्रिलियन डॉलर तय है। ये पैसा 2,600 हजार
लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा होता है।
फिलहाल भारत की इकोनॉमी 3.5 ट्रिलियन
डॉलर की है। यानी भारत के लोग 10 साल में
सामान बनाकर और नौकरी करके जितना
कमाते हैं, उतना अमेरिका पर कर्ज है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here