अमेजन प्राइम ने
67% तक
महंगे किए प्लान्स
Trending
अमेजन ने प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन
प्लान्स 67% तक महंगे कर दिए हैं। अब 1 महीने
की प्राइम मेंबरशिप 120 रुपए और 3 महीने की
मेंबरशिप 140 रुपए महंगी कर दी गई है।
यूजर्स को एक महीने की मेंबरशिप
के लिए अब 299 रुपए चुकाने होंगे।
जबकि पहले 179 रुपए देने होते थे।
3 महीने की प्राइम मेंबरशिप के लिए
599 रुपए चुकाने होंगे। पहले इसके
लिए 459 रुपए देने होते थे।
अमेजन ने सालाना प्राइम मेंबरशिप और लाइट
मेंबरशिप प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
किया है। इसके लिए यूजर्स को पहले की तरह
1,499 और 999 रुपए ही चुकाने होंगे।
प्राइम मेंबरशिप के तहत अमेजन अपने
यूजर्स को कई तरह की सर्विस प्रोवाइड कराती है।
इसमें अमेजन शॉपिंग ऐप से लेकर म्यूजिक
और OTT सर्विसेस तक शामिल हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here