'बधाई दो' फिल्म लैवेंडर मैरिज पर बेस्ड है। मूवी में राजकुमार और भूमि सोशल प्रेशर की वजह से शादी करते हैं। लेकिन बाद में अपने पसंद के पार्टनर के साथ रहते हैं।
'भेड़िया' मूवी में इंसान के वेयरवूल्फ में बदलने की कहानी है। फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बैनर्जी लीड रोल में हैं।
जेंडर स्टीरियो टाइप तोड़ने वाली फिल्म 'डॉक्टर G' में गायनोकॉलोजी डिपार्टमेंट में अकेले काम करने वाले डॉक्टर आयुष्मान खुराना की कहानी है।
'मोनिका ओ माय डार्लिंग' क्राइम-कॉमेडी मूवी है। फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर मेन करैक्टर प्ले कर रहे हैं।
अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'थार' एंटीक आइटम तस्करी की कहानी है।
'डार्लिंग्स' मूवी में डोमेस्टिक वायलेंस से परेशान वाइफ आलिया हसबैंड हमजा को सबक सिखाती है।
'जलसा' में विद्या तेज-तर्रार जर्नास्लिस्ट और शेफाली उनकी हाउसहेल्प के रोल में हैं। 'हिट एंड रन' केस के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है।