इस पेड़ की खेती से
कमा सकते हैं
बंपर मुनाफा

Trending

भारत रबड़ का चौथा बड़ा उत्पादक देश है।
कम लागत में अधिक मुनाफे के लिए बड़ी
संख्या में किसान रबड़ की खेती करने में
दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

पूरी दुनिया में 78% रबड़ का इस्तेमाल
टायर और ट्यूब बनाने में होता है। सोल, टायर,
रेफ्रिजरेटर, इंजन की सील के अलावा गेंद बनाने
में भी रबड़ का इस्तेमाल किया जाता है।

भारत में इसकी खेती केरल, कर्नाटक
के अलावा तमिलनाडु में बड़े पैमाने
पर की जाती है।

रबड़ की खेती के लिए लेटेराइट युक्त
गहरी लाल दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है।
इस मिट्टी का PH मान 4.5-6.0 के बीच होता है।

इसके पौधे की रोपाई के लिए जुलाई का
महीना सही माना जाता है। रबड़ के पेड़ के अच्छे
विकास के लिए लगातार सिंचाई करते
रहना जरूरी होता है।

रबड़ के पेड़ से निकलने वाला लेटेक्स दूध
की तरह होता है, जिसे टैपिंग प्रोसेस से रबड़ की
छाल की कटिंग कर निकाला जाता है।

 रबड़ के पेड़ को उत्पादन लायक होने के लिए
कम से कम 5 साल लगते हैं। इससे किसान
40 साल तक लगातार बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here