MP के जोड़े ने संविधान पढ़कर रचाई शादी
7 फेरे लिए बिना
एक-दूजे के हुए कपल
Trending
मध्य प्रदेश में एक अनोखी शादी
की खूब चर्चा हो रही है। इस जोड़े ने भारत
का संविधान पढ़कर शादी रचाई है।
शादी में जोड़े ने न पंडित को बुलाया
और न अग्नि को साक्षी माना और न ही
7 फेरे लिए गए। दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर
केवल संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
मध्य प्रदेश के बैतूल में पेशे से
वकील दर्शन बुंदेले और टीचर राजश्री अहिरे
शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने हाथ में
संविधान की किताब लेकर शादी रचाई।
स्टेज पर संविधान की प्रस्तावना
पढ़ने के बाद एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
इन दोनों ने 12 साल के अफेयर के बाद
अनोखे अंदाज में शादी की है।
दर्शन और राजश्री अलग अलग
जाति के हैं। इन्होंने समाज को संदेश
देने के लिए ऐसी रस्म अपनाई। जिससे
भेदभाव दूर हो सके।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here