भारत की राजधानी में लगातार हो रहे विकास कार्यों के चलते पिछले साल अप्रैल और सितंबर के बीच मॉडर्न टेक्नीक की मदद से 8508 पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।
दिल्ली सरकार ने आउटकम बजट में खुलासा किया कि इनमें से केवल 41% पेड़ ही सही सलामत रहे।
2021-22 में 3457 पेड़ ट्रांसप्लांट किए गए जिनमें से 64% ही जीवित रह पाए।
दिल्ली के सीएम ने 2022 में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी लागू की थी। पहले अगर कोई विभाग प्रोजेक्ट में 1 पेड़ काटता था तो उसे 10 नए पौधे लगाने होते थे, लेकिन अब इसके साथ ही 80% पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन भी करना होगा।
ट्री ट्रांसप्लांटेशन टेक्नीक से पेड़ों को बिना काटे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है।