रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया एल्बम हनी 3.0 रिलीज हो गया है। इस एल्बम के साथ हनी ने एक बार फिर कमबैक किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ और इससे जुड़े स्ट्रगल के बारे में खुल कर बात की।
हनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि इस बीमारी के कारण उन्हें नींद नहीं आती थी और वो नशे की गिरफ्त में आ गए थे।
इसके पहले हनी को कभी भी एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी प्रॉब्लम नहीं हुई थी। इसलिए उन्हें अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में पता लगने में 2 साल लग गए।
उन्होंने कहा, 'मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं, बहुत सारे कलर्स हैं। एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी चीजें इसके आगे कुछ भी नहीं हैं।
रैपर ने बताया कि उन्हें साइकोटिक सिमटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर हुआ था, जो बहुत खतरनाक है। इस बीमारी के कारण हनी अपने लिए मौत की दुआ मांगते थे।