सुनील ने कहा-देश का गौरव लपटों में था, मेरी जान बड़ी चीज नहीं
मेरी जान तिरंगा है
Trending
हरियाणा के पानीपत जिले के दमकल विभाग में तैनात फायरमैन सुनील मेहला ने तिरंगे के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।
मंगलवार को पानीपत में एक स्पिनिंग मिल में आग लग गई। आग के बीच मिल के मेन गेट की छत पर तिरंगा लहरा रहा था।
जैसे ही सुनील की नजर तिरंगे पर पड़ी। वह अपनी जान की परवाह किए बिना छत पर चढ़ गए और कुछ ही देर में तिरंगा सुरक्षित तरीके से उतारा और सम्मान समेत पड़ोस की फैक्ट्री में रख दिया।
सुनील मेहला ने बताया कि तिरंगा उतारने के बाद मैंने नीचे खड़े साथियों को पकड़ाया। सम्मानपूर्वक तिरंगे को पड़ोस की फैक्ट्री में ले गया। जहां उसे पूरे सम्मान के साथ रखा।
सुनील कहते हैं, मैंने यह सब तिरंगे के सम्मान में किया है। मैंने कोई फेमस होने के लिए यह सब नहीं किया, मगर ऐसा करने के बाद मुझे अंदरूनी तौर पर बहुत खुशी हो रही है।