भारत में पुरुष टीवी
देखने में आगे,
महिलाएं पीछे
Trending
NFHS-5 (2019-21) के मुताबिक देश
के 55.9% पुरुष टीवी देखते हैं, जबकि
टीवी देखने वाली महिलाएं 53.5% ही हैं।
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार
1992-93 में देश के 20% घरों में ही TV थे,
2019-21 तक 63% घरों में टीवी पहुंच गया।
1992-93 में देश की 68.2% महिलाएं
टीवी नहीं देखती थीं। 1998-99 तक
टीवी देखने वाली महिलाओं की
तादाद 45.7% तक पहुंच गई।
2015-16 तक 71% से ज्यादा महिलाएं
टीवी देखने लगीं, लेकिन 2019-21 के सर्वे में
ये तादाद घटकर 53% के आसपास रह गई।
गोवा की करीब 90% आबादी हफ्ते में कम
से कम एक बार टीवी देखती है। इसमें
93.5% पुरुष व 85% महिलाएं शामिल हैं।
बिहार, झारखंड में 32% लोगों के
पास ही टीवी है। बिहार में 27%
महिलाएं, 38% पुरुष और झारखंड में
29% महिलाएं, 34% पुरुष टीवी देखते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here