बल्ब के आसपास
क्यों चक्कर
काटते हैं कीड़े
Trending
धरती पर कीड़ों की संख्या का इस बात
से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंसानों
की कुल जनसंख्या के वजन से इनका
वजन करीब 17 गुना ज्यादा है।
दरअसल, दुनिया की 80% आबादी,
अलग-अलग तरह के 9 लाख कीट-पतंगों पर
निर्भर करती हैं। कीड़े डेड बॉडी से लेकर तमाम
तरह की गंदगी को खत्म करते हैं।
रात में कीड़े आर्टिफिशियल लाइट को
चांद समझकर उसके आस-पास मंडराते हैं,
जिससे सुबह तक उनकी मौत हो जाती है।
लंदन में कीट विज्ञानियों की रिपोर्ट के
मुताबिक, लाइट की तरफ अट्रैक्ट होने की
वजह से दुनिया में कीड़ों की आबादी
2 प्रतिशत की दर से घट रही है।
कीड़े इंसानों और अन्य प्रजातियों
के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं।
वे पक्षियों, चमगादड़ों और छोटे स्तनधारी
जीवों को खाना मुहैया कराते हैं।
कीड़े पूरी दुनिया में 75 फीसदी फसलों के
पॉलिनेशन यानी परागण में भूमिका निभाते हैं।
ये कीड़े जमीन को भी उपजाऊ बनाते हैं। साथ ही
नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को काबू में रखते हैं।
ऑर्गेनिक फूड को बढ़ावा देकर लोग कीटों को
विलुप्त होने से बचाने में योगदान दे सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here