कभी भी हो सकता है ब्लास्ट, जान खतरे में डाल रहे लोग
पाकिस्तान में प्लास्टिक बैग में रसोई गैस
पाकिस्तान में नैचुरल गैस के रिजर्व में कमी आई है। इस वजह से एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सप्लाई घटा दी है।
गैस की कमी से महंगाई भी बढ़ गई है। लोगों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल है, इसलिए गैस की काला बाजारी बढ़ी है।
गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ी दुकानों में थैलियों के अंदर गैस भरकर बेची जा रही है। छोटे इलेक्ट्रिक सक्शन पंप की मदद से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराक में 2007 से लोगों को गैस कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। यहां पड़ोस के हांगू जिले की सप्लाई लाइन से गैस मिलती है। ये भी पिछले 2 सालों से टूटी पड़ी है।
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर की कीमत 2,500-3,000 है। कमर्शियल यूज में आने वाले सिलेंडर की कीमत 10 हजार रूपए है। प्लास्टिक बैग में बिक रही गैस 500-900 पाकिस्तानी रुपए में मिलती है।
प्लास्टिक बैग में गैस जमा करने का ये तरीका बेहद खतरनाक है। इसमें ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है।