येवगेनी 9 साल जेल में रहे, प्राइवेट आर्मी से डरती है रूसी सेना
रूसी राष्ट्रपति की जगह लेगा उनका शेफ ?
पुतिन लंबे समय से रूस में सत्ता संभाल रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की तबीयत ठीक नहीं। ऐसे में उनके शेफ येवगेनी राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार हैं।
येवगेनी को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। वो कट्टरपंथियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी के केस में येवगेनी 9 साल जेल में रहे। इसके बाद उन्होंने रेस्तरां शुरू किया।
येवगेनी के रेस्तरां में पुतिन के अलावा कई राजनेता आते। येवगेनी खुद पॉलिटिकल मेहमानों के खाने-पीने का खास ख्याल रखते।
येवगेनी अपने वैगनर ग्रुप के भाड़े के सैनिकों को रूस की सबसे इफेक्टिव फाइटिंग फोर्स के रूप में पेश कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की सीमा से लगे रूसी इलाके बेलगोरोड और कुर्स्क में येवगेनी प्रिगोजिन ने सेना के बराबर का मिलिट्री स्ट्रक्चर तैयार किया है।
येवगेनी ने हाल ही में कहा था कि लोकप्रिय होने के लिए वो कोई कोशिश नहीं करते और पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे।