वास्तु के अनुसार सिंक में जूठे बर्तन छोड़ने से घर में कंगाली आती है, मगर अब लाइफस्टाइल बदलने के कारण ज्यादातर लोग रात में बर्तन सिंक में ही छोड़ देते हैं।
2022 दिसंबर में छपे वन पोल सर्वे के मुताबिक अमेरिकी दो दिनों तक सिंक में गंदे बर्तन छोड़ देते हैं।
कई लोग हफ्ते में सिर्फ 3 बार ही बर्तन धोते हैं। इन बर्तनों में ई.कोलाई जैसे कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं, जो पूरे किचन में फैल जाते हैं।
बैक्टीरिया की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। उल्टी, पेट दर्द और डायरिया की समस्या होती है।
इन बैक्टीरिया के कारण अबॉर्शन और किडनी प्रॉब्लम जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
इससे बचने के लिए समय-समय पर किचन साफ करते रहें। लंबे समय से रखे हुए बर्तनों को इस्तेमाल करने से पहले उन्हें एक बार धो लें।
किचन क्लॉथ को गर्म पानी से साफ करें। बर्तन धोने वाले ब्रश या स्पंज को साफ रखें और उसे ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से सूख जाए।